फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: दशहरा देखकर लौट रहे दो युवकों की ट्रक से टकराकर दर्दनाक मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:05 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशहरा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशहरा का मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जीवन लाल राठिया ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई आशीष राठिया अपने साथी सरोज भोय के साथ मोटरसाइकिल से देर रात करीब 1 बजे दशहरा देखकर गाँव खम्हार लौट रहा था। इसी दौरान नकना और खम्हार के बीच सड़क किनारे खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक (क्रमांक CG13 AF3270) से बाइक जा टकराई।

हादसे में बाइक चला रहे सरोज भोय और पीछे बैठे आशीष राठिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण दोनों का सिर सड़क से टकराने पर बुरी तरह फट गया। तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-MOT व 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें