फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident:  ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Thu, 13 Feb 2025 12:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : श्याम ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुटमिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना क्षेत्र के गांव भाठनपाली और नेतनागर गांव के बीच गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे मृतकों की उम्र करीब 19-20 साल के आसपास बताई जा रही है। साथ ही घटना का आरोपी चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिए जाने के साथ-साथ आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। देखते ही देखते नेशनल हाइवे-49 पर दोनों तरफ तकरीबन पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही जुटमिल थाना पुलिस तत्काल दल बल के साथ मौके पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए तात्कालिक सहायता राशि देने के बाद ही ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया, तब जाकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और फिर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें