छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रायपुर में पुलिस अलर्ट हैं। लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें ज्यादा लोग दूसरे राज्य के रहने वाले हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रायपुर में पुलिस अलर्ट हैं। लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें ज्यादा लोग दूसरे राज्य के रहने वाले हैं। सभी लोगों को पुलिस ने आधार कार्ड और वेरिफिकेशन किया है।
विज्ञापन
सभी के एक-एक करके पूछताछ की जा रही है। वे कहां से आये हैं। रायपुर में रहने, काम करने जैसे सभी पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही लोगों से वेरिफिकेशन फॉर्म भरवाया गया है। इनमें अधिक संख्या पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों के लोगों की थी।
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि बाहरी संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अन्य राज्य के लोग पहले जो अपराध और लूट जैसी अपराध में शामिल रहे हैं लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।