फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से दो जवान जख्मी, रायपुर किया जाएगा रेफर

Sun, 12 Jan 2025 09:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें बीजापुर अस्पताल लाया गया है। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांगला थाना के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें बीजापुर अस्पताल लाया गया है। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना कुटरू व डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। शाम पार्टी लौट रही थी। इसी बीच जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आने से कुटरू थाना के दो जवान रामसाय मज्जि व गजेंद्र साह जख्मी हो गए है। दोनों जवानों को घायल अवस्था जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यह उपचार के चल रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें