फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur Road Accident: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Sun, 14 Dec 2025 06:58 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर में कोयला लदे ट्राला की टक्कर से बाइक सवार कॉलरी कर्मी और दसवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले में कोयला लदे ट्राला ने बाइक को टक्कर मा दी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान एसईसीएल बिश्रामपुर कॉलरी में कार्यरत शिवमंगल 58 वर्ष, निवासी खर्रा ओड़गी हाल मुकाम कमलापुर और 15 वर्षीय सेमू राजवाड़े पिता फुलेश्वर राजवाड़े, निवासी कमलापुर के रूप में हुई है।

इस हादसे में सेमू राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवमंगल को अंबिकापुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शिवमंगल विश्रामपुर कॉलरी में कार्यरत था, वहीं सेमू राजवाड़े कक्षा दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विश्रामपुर भटगांव मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर भटगांव पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।

समझाने के बाद चक्का जाम समाप्त कराया गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भटगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक हादसे के बाद भटगांव रेलवे साइडिंग पहुंचा, कोयला खाली किया और ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें