फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: नक्सल अभियान की बड़ी सफलता, तीन और दो लाख के इनामी दो नक्सली विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 09:20 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा के चिंतलनार क्षेत्र में पुलिस ने दो सक्रिय नक्सलियों ताती बंडी और पदाम हड़मा को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। दोनों इनामी नक्सली आईईडी लगाने की तैयारी में थे। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
दो इनामी नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना चिंतलनार क्षेत्र में पुलिस ने माओवादी संगठन से जुड़े दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर ताती बंडी पर तीन लाख रुपये और डीएकेएमएस अध्यक्ष पदाम हड़मा पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी जिला बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दोनों नक्सली गोमगुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर डीआरजी, जिला बल और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने ग्राम भीमापुरम जंगल के पास सर्चिंग अभियान चलाया और दोनों को धर-दबोचा।

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से नौ नग नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच जिलेटिन रॉड, लगभग 45 फीट कोर्डेक्स वायर, 55 मीटर बिजली वायर और 14 फीट फ्यूज वायर बरामद की गई है। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें