फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध महुआ शराब पीने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने जहरीली शराब का संदेह जताया

Wed, 07 Aug 2019 08:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
विज्ञापन
शराब - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुर बस्ती में दो युवकों संतराम और सुरेश कुर्रे की महुआ शराब के सेवन से मौत हो गई और पुलिस ने शराब के जहरीली होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शराब की बोतल और प्लास्टिक गिलास को बरामद कर उसे जांच के लिए भेजा गया है। कुसमुंडा थाना के प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि धरमपुर बस्ती निवासी संतराम और सुरेश ने अवैध रूप से बिक रही महुआ शराब खरीदी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने मैदान में बैठकर शराब का सेवन किया और बाद में वहीं बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि जब वहां से गुजरने वाले लोगों ने संतराम की पत्नी राजमति और सुरेश के परिजनों को इसकी सूचना दी, तब दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत युवकों के परिजनों ने महुआ शराब के जहरीली होने की आशंका जताई है और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मैदान से शराब की बोतल और प्लास्टिक गिलास बरामद कर लिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें