फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

Mon, 21 Nov 2016 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोमवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आईईडी बम धमाके में दो सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घने जंगल वाले इस क्षेत्र में प्रेशर बम का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'बम धमाका करीब सुबह 9:20 पर हुआ। जब सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की पेट्रोलिंग टीम चिंतलानर थाना क्षेत्र में बंद रोड को खोलने के लिए गई थी।'  

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिंतलनार और नारसापुरम गांव के बीच वालेमागू नाले के करीब घेराबंदी करते वक्त जवानों का पैर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पर पड़ने से धमाका हो गया ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पी सागर धमाके में घायल हुए हैं।' वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके के फौरन के बाद अतिरिक्त दल को मौके पर घायल जवानों को निकालने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें