कोरिया जिले के बैकुंठपुर में संयुक्त निरीक्षण दल ने बिना वैध पंजीयन संचालित शोभा डेंटल क्लिनिक और नागमाता क्लिनिक को बंद करा दिया। दोनों संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोरिया जिले में नर्सिंग होम एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त निरीक्षण दल ने बैकुंठपुर स्थित शोभा डेंटल क्लिनिक और नागमाता क्लिनिक का निरीक्षण किया, जहां दोनों संस्थान बिना वैध पंजीयन के संचालित पाए गए।
विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन पर दोनों क्लिनिकों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना पंजीयन संचालित अस्पताल, क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।