फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर दो कारों में आगजनी

Sat, 28 Feb 2026 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में सियासी हलचल के बीच आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई से जुड़े नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने देर रात आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर दो कारों में आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में सियासी हलचल के बीच आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई से जुड़े नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने देर रात आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग मौके पर संदिग्ध हालत में देखे गए थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदमाशों ने कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, जिसके बाद लपटें तेजी से फैल गईं। दमकल की टीम को सूचना दी गई, जिन्होंने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती हुई कारें और मौके पर जुटी भीड़ दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


विनोद कश्यप ने इस घटना को गंभीर साजिश बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी असामाजिक तत्व सक्रिय रहे हैं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें