फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur road accident: रायपुर में साइकिल सवार दंपती सहित तीन की मौत, एक युवक जिंदगी से जूझ रहा

Fri, 13 Feb 2026 11:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विधानसभा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने तीन जिंदगियां छीन लीं। बरौदा और भुरकुनी के बीच हुई इस घटना में साइकिल से जा रहे दंपती और एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ साइकिल से भुरकुनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत के बाद तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हालात नियंत्रित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की है और सभी पहलुओं की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें