छत्तीसगढ़ के सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक में सवार तीनों व्यक्तियो को गंभीर चोटें आने की बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक में सवार तीनों व्यक्तियो को गंभीर चोटें आने की बताई जा रही है। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र है। मिली के मुताबिक कटनी अंबिकापुर नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम पंचायत पस्ता से दो युवक बाइक में सवार हो सूरजपूर की तरफ आ रहें थे। तो वहीं सूरजपूर की तरफ से एक युवक चन्दरपुर ढुंढरा की तरफ जा रहा था इसी दौरान चन्दरपुर से पहले ही दोनों बाइकों की जबरदस्त भिडंत हों गई।
विज्ञापन
रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही बाइक उड़ कर सड़क के दोनों किनारे जा गिरे। वही बाइक सवार तीनों युवकों सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था गिर गए। जिन्हें तत्काल राहगीरों की सहायता से जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने परीक्षण उपरांत हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। जहाँ उनका इलाज जारी है। वही पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।