फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: राजधानी में चाकू दिखाकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Sat, 31 May 2025 05:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शहर के खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शहर के खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


खमतराई थाना पुलिस को सूचना मिली कि भनपुरी चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू रखा है। वह व्यक्ति आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने का काम कर रहा है। मामले में खमतराई पुलिस टीम ने भनपुरी चौक पहुंचकर आरोपी तोपेश्वर उर्फ राजा निर्मलकर 19 वर्ष को दबोचा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इसी प्रकार खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जूट मिल के पास भनपुरी में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है। खमतराई पुलिस टीम द्वारा जूट मिल के पास भनपुरी पहुंचकर आरोपी केतन उर्फ कार्तिक साहू 19 वर्ष के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें