फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: मेकाहारा अस्पताल में मरीज के परिजन के पर्स से चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Wed, 25 Jun 2025 01:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर ने दिनदहाड़े अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का पर्स चुरा का फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर ने दिनदहाड़े अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का पर्स चुरा का फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
प्रार्थी केवल प्रसाद साहू निवासी डभरा जिला शक्ति ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया वह 18 जून को अपने मौसा का इलाज कराने मेकाहारा अस्पताल रायपुर आया था। प्रार्थी के मौसा को मेकाहारा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। 20 जून को रात्रि में प्रार्थी अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मेकाहारा अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सोया था। 21 जून के सुबह करीबन चार बजे उठकर देखा तो प्रार्थी के बहन का लेडिस हैण्ड बैग नहीं था, बैग में दो नग मोबाइल फोन और नगदी रकम रखा था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

चोरी की घटना को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की टीम ने कार्रवाई में जुट गए। टीम ने प्रार्थी और उसके रिश्तेदारों सहित उपस्थित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
विज्ञापन

 
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कचना खम्हारडीह निवासी लोकेश जगत और दाउ कल्याण सिंह छुरा को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों की ओर से उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी लोकेश जगत और दाउ कल्याण सिंह छुरा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें