फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नाबालिग छात्राओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट, छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी पहुंचे जेल

Thu, 19 Oct 2023 09:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली

सार

मुंगेली इलाके में ट्यूशन से घर आ रही दो नाबालिग छात्राओं साथ छेड़छाड़ हुई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने वाले आरोपी भेजे जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मुंगेली में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय और 14 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं के साथ ट्यूशन से घर वापस आते समय विवेक उर्फ विक्की डाहिरे और नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर ने हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट किया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं छेड़खानी भी की। मना करने पर गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्की की और मारपीट भी की। जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में धारा 354, 294, 323, 34 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रकरण की विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों विवेक उर्फ विक्की डाहिरे और नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें