फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: ड्राई डे के दिन अवैध शराब बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 23 हजार रुपये का मदिरा जब्त

Thu, 02 Oct 2025 06:13 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

गांधी जयंती और विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को शासन की ओर से ड्राई डे घोषित किया गया था। इसी दिन थाना कुंडा पुलिस ने ग्राम डाबरी, कोसमतरा रोड में अवैध शराब बेचने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में गांधी जयंती और विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को शासन की ओर से ड्राई डे घोषित किया गया था। इसी दिन थाना कुंडा पुलिस ने ग्राम डाबरी, कोसमतरा रोड में अवैध शराब बेचने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 23 हजार रुपए कीमत की 6 पेटी अवैध शराब और एक बाइक जब्त की। पंडरिया एसडीओपी भूपत धनेश्वरी ने बताया कि आरोपी भास्कर भास्कर (24) और सुमन दिवाकर (32) ग्राम डबरी थाना कुंडा के निवासी हैं। दोनों ने पहले से शराब खरीदकर छिपा रखी थी और ड्राई डे के दिन ऊँचे दामों पर बेचने के लिए परिवहन कर रहे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। एसडीओपी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शराबबंदी का उल्लंघन कानून का सीधा उल्लंघन है और यह समाज की शांति और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ड्राई डे पर अवैध शराब का परिवहन या विक्रय करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें