फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मामला

Mon, 24 Mar 2025 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कराने के मामले में शामिल था। 
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी देशभर में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कराने के मामले में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी ने एक चिटफंड कंपनी के जरिए निवेशकों को रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। 

विज्ञापन


इस स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ के 1449 लोगों से लगभग चार करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। इस ठगी के मास्टरमाइंड कंपनी के डायरेक्टर पिछले सात साल से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और अब आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली और पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। इन पर अलग-अलग राज्यों में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि इस मामले में 2018 में रतनपुर थाने में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस अब अन्य पीड़ितों से भी संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें