रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार,थाना आजाद चौक में वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में कुछ आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिससे उनकी तलाश में लगातार तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी मिनाज खान उर्फ मोईन और शेख सरफरोज शहर में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। वहीं, प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।