फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: CM बघेल बोले- 'विश्वास, विकास और सुरक्षा' की त्रिस्तरीय रणनीति ने नक्सलवाद रोकने में की मदद

Mon, 15 Aug 2022 07:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नाम अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों में गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए इस साल 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को ग्रामीण औद्योगिक परियोजना शुरू की जाएगी।
 

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फेसबुक/भूपेश बघेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि विश्वास, विकास और सुरक्षा की त्रिस्तरीय रणनीति ने राज्य में नक्सवाल को प्रभावी ढंग से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राज्य के नाम अपने संबोधन में कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों में गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए इस साल 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को ग्रामीण औद्योगिक परियोजना शुरू की जाएगी। 

आदिवासियों के खिलाफ वापस लिए 1,275 मामले
बघेल ने अपनी सरकार की योजनाओं और आदिवासियों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के खिलाफ अदालतों में लंबित विभिन्न प्रकृति के 1,275 मामले वापस ले लिए गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें बरी कर दिया गया। राज्य में हाल ही में पंचायत (अनूसूचित क्षेत्र) अधिनियम के तहत नियम अधिनियमित किए गए। 
विज्ञापन


नक्सलवाद पर पाया काबू, यह लोकतांत्रिक मान्यताओं की जीत
उन्होंने आगे कहा, हमने (पिछली सरकारों से) विरासत में मिले नक्सलवाद पर काबू पाने में सफलता हासिल की है। यह सफलता लोकतांत्रिक मान्यताओं की जीत है और इसे हासिल करने में विश्वास, विकास और सुरक्षा की त्रिस्तरीय रणनीति ने अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ तीन दशकों से अधिक समय से वामपंथी उग्रवाद के खतरे से लड़ रहा है। 

पुलिस बल की संख्या बढ़कर हुई 80,128
बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में सकारात्मक कदम उठाकर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है।  उन्होंने कहा कि 2018 में राज्य में पुलिस बल की संख्या 75,125 थी जो अब बढ़कर 80,128 हो गया है। 

ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि नवगठित बस्तर फाइटर्स स्पेशल फोर्स में 2800 स्थानीय युवाओं की भर्ती की जा रही है, जिससे सुरक्षा बलों को मजबूती मिलेगी। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को आजीविका के लिए अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में गौठानों (गोशालाओं) को विकसित कर रही है। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से परियोजना शुरू की जाएगी और पहले वर्ष में 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें