फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident:  ट्रक से टकराई यात्री बस, 25 लोग घायल और चार की हालत नाजुक; दोनों के चालक फरार

Thu, 17 Oct 2024 04:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में यात्री बस ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक ने यात्री बस में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में गुरुवार दोपहर को एक यात्री बस अपने सामने से जा रहे ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हे मुंगेली रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार नांदघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया व अडा़र के बीच हुआ है। 

विज्ञापन


नांदघाट थाना से मिली जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे नांदघाट से मुंगेली की ओर जा रही यात्री बस अपने सामने से जा रही गैस टंकी से भरे ट्रक ने टकरा गई। दरअसल, ट्रक के आगे एक स्कूटी सवार महिला थी, जो गिर गई थी। ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी। इसके पीछे से आ रही बस सीधे ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहन के चालक मौके से फरार हो गए हैं। मौके से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम ने घायलों को नांदघाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें