फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप

Sat, 29 Dec 2012 11:51 AM IST
कांकेर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। हादसा कांकेर जिले के पंखाजूर थाने के आलोर-कापसी गांव का है, जहां महिला के देवर और उसके साथियों ने यह दुष्कृत्य किया। महिला निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना 23 दिसंबर रात की है, जब आलोर निवासी 30 वर्षीय आदिवासी महिला खाना खाने के बाद आग सेक रही थी। तब उसका पति खेत में गया हुआ था। तभी महिला का देवर प्रेम गोटा वहां पहुंच गया और उससे मारपीट करने लगा।

इस दौरान प्रेम के चार और साथी वहां पहुंच गये। पाचों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर घर से बाहर फेंक दिया। पति के घर पहुंचने तक आरोपी भाग निकले। पति ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पंखाजूर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर घटना के तीन दिन बाद भी महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसे 26 दिसंबर को भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांकेर पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने बताया कि गैंगरेप की खबर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। चिकित्सकों की टीम के पीड़ित महिला का परीक्षण करने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें