फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जनगणना में रखा जाए आदिवासी धर्म कोड, आदिवासी समाज ने रैली निकलाकर किया हंगामा

Tue, 12 Sep 2023 10:50 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, कबीरधाम

सार

आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई ने समाज की क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े 15 सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की तादाद में आदिवासी समाज के लोग पैदल चलते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
 
विज्ञापन
आदिवासी समाज ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर लोहारा में आदिवासी समाज के लोग सोमवार को अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई ने समाज की क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े 15 सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्राम सूरजपुरा से रैली निकालकर सहसपुर लोहारा बस स्टैंड में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सैकड़ों की तादाद में आदिवासी समाज के लोग पैदल चलते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। सर्व आदिवासी समाज संयुक्त सचिव कामू बैगा ने बताया कि देश में होने वाले जनगणना के कॉलम में अब तक धर्म कोड में आदिवासी धर्म का ऑप्शन नहीं रहता था। जबकि आदिवासी धर्म कोड होना चाहिए। 

सहसपुर लोहारा ब्लॉक के जिन गांव मे 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या में आदिवासी निवास करते हैं, इसे आदिवासी ग्राम घोषित किया जाए। जिले में अभी भी समाज के कई लोगों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, क्योंकि इन लोगों के पास पुराने दस्तावेज की कमी है। ऐसी स्तिथि में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इसके अलावा आदिवासी समाज के पुरुष या महिला गैर आदिवासी से विवाह करते हैं, तो उन्हें आदिवासी के आधार पर मिलने वाली सुविधा से वंचित रखा जाए, साथ ही उनके जाति प्रमाण पत्र को रद्द किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें