छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ में जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ में जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेरम निवासी दीपक राठिया पिता बगस राठिया 24 साल बीती रात 10 बजे के आसपास ट्रेक्टर में सवार होकर रेत लेने कंचनपुर घाट गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रायकेरा में रेत खाली करके वापस घर लौटते समय जब वे कोटरीमाल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई। इस घटना में दीपक राठिया के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घरघोड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।