फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: रामानुजगंज के पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Oct 2025 06:03 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

रामानुजगंज निवासी सब्जी विक्रेता मुकेश कश्यप अपनी पत्नी गीता देवी और पुत्र दिव्यांशु कुमार के साथ दशहरा मनाकर बुढ़ीबीर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महताब मोड़ के पास रंका की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, रामानुजगंज के पिता-पुत्र की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के रंका-रमकंडा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 3 निवासी 38 वर्षीय सब्जी विक्रेता मुकेश कश्यप अपनी पत्नी गीता देवी और 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के साथ दशहरा मनाकर बुढ़ीबीर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महताब मोड़ के पास रंका की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पिता-पुत्र की मौके पर मौत
हादसे में मुकेश कश्यप और उनके पुत्र दिव्यांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनका पैर बुरी तरह टूट गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रक जब्त, जांच जारी
पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मुकेश कश्यप नगर के थाना रोड में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की खबर लगते ही नगरवासी गमगीन हो गए और सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें