फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: भाजपा नेता अजीत सिंह की पत्नी का दुखद निधन, शहर में शोक की लहर

Sat, 20 Sep 2025 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की पत्नी आरती सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष) की आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मौत हो गई। 
विज्ञापन
भाजपा नेता अजीत सिंह की पत्नी का दुखद निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की पत्नी आरती सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष) की आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच आरती सिंह अपने खेत में गई थीं, जहां किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। इसके बाद वह तुरंत अपने घर लौटीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज  अंबिकापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे बलरामपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त है।आरती सिंह के आकस्मिक निधन को लेकर भाजपा ने कल आयोजित होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं। जिले में शोक का माहौल है और हर ओर दुखद घटना की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें