फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली देवजी ने किया 'आत्मसमर्पण', तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार!

Sun, 22 Feb 2026 11:29 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति, जिसे देवजी के नाम से भी जाना जाता है, ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ हथियार डालकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह घटना माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले दिए हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। 

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है।

इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी।  हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी।  छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन


अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी  आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें