फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG-MP बॉर्डर पर हादसा: जीजा-साले सहित तीन की मौत; तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, आए थे घूमने के लिए

Thu, 15 Jun 2023 03:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को स्कूटी में मिले कागजात में जो फोन नंबर मिले हैं, वे भी बंद हैं। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। 
विज्ञापन
बस की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश बॉर्डर पर गुरुवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा-साले सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मनेंद्रगढ़ घूमने के लिए आए थे। फिर यहां से मध्य प्रदेश के बिजुरी की ओर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक बस भगाता हुआ सीधा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 



टक्कर लगते ही स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर गिरे
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल से नफीस ट्रेवेल्स की बस गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ आ रही थी। इसी बीच सुबह करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार बस ने सिद्ध बाबा घाट के पास एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व डायल 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

हादसे में मारे गए तीनों मृतकों की शिनाख्त उमरिया, मध्यप्रदेश निवासी आसमानी (30), मनेंंद्रगढ़, खोंगापानी निवासी सन्नी राम (25) और रामबली (26) के रूप में हुई है। मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने बताया कि आसमानी अपने ससुराल खोंगापानी निवासी जगदीश के घर आया था। सुबह वे अपने ससुर की स्कूटी लेकर साले सन्नी और रिश्तेदार युवक रामबली के साथ मनेंद्रगढ़ घूमने आए थे। मनेंद्रगढ़ से वे बिजुरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने बस थाने में खड़ी की
डॉक्टरों के अनुसार, तीनों युवकों के सिर, सीने और अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई थी। वहीं हादसे के बाद चालक बस लेकर मनेंद्रगढ़़ पहुंचा और सिटी कोतवाली थाने में खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को स्कूटी में मिले कागजात में जो फोन नंबर मिले हैं, वे भी बंद हैं। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें