एएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि यह घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रावस गाँव में हुई। गाँव के बच्चों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था और मैच के दौरान अचानक मौसम बदल गया, जिससे बिजली गिरी और आंधी आई। टेंट के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली की लाइन टूट गई और टेंट में करंट दौड़ गया। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हैं।