फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: सरगुजा के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ के नेटबॉल टीम में हुआ चयन

Tue, 27 May 2025 05:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली 4थी सब-जूनियर फर्स्ट फाइव व 2री सब-जूनियर मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। 
विज्ञापन
सरगुजा के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ के नेटबॉल टीम में हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए भरपुर अवसर मिल रहा है। राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो रहे हैं।  
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाली 4 थी सब-जूनियर फर्स्ट फाइव व 2 री सब-जूनियर मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा नेटबॉल संघ के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से अमन ठाकुर तथा बालिका वर्ग में संजना मिंज और नैन्सी बिंद का चयन हुआ है। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरगुजा जिला से चयनित तीनों खिलाड़ियों को राज्य नेटबॉल संघ के पदाधिकारी के साथ सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें