फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार तीन लोगों की मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत

Fri, 28 Mar 2025 08:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले में तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी  चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फरसगांव थाना क्षेत्र के मांझी आठगांव में एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी  चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर से एक टैंकर रायपुर की ओर जा रहा था। छोटे राजपुर निवासी राकेश मरकाम (25), अनुराग मरकाम (30) और प्रदीप नेताम (19) किसी काम से बहिगांव की ओर मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक से मांझी आठगांव के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल के साथ ही घटनास्थल पहुंचने लगे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें