फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: धमतरी में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 12 Feb 2025 08:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में अलग-अलग तीन मामलों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों मामले में जहर सेवन करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में अलग-अलग तीन मामलों में तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, तीन अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले लोग ने जहर खा लिया। इलाज धमतरी के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। तीनों मामले में जहर सेवन करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पहला मामला
अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर निवासी राकेश कुमार निषाद ने एक फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए सबसे पहले जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नंदा अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

दूसरा मामला
जामगांव थाना क्षेत्र के गातापार निवासी टेक राम यादव ने तीन फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


तीसरा मामला
नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगीनाला निवासी जेलू राम नेताम ने 11 फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें