फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में 117 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन ओवरपास: इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ,साव ने किया शिलान्यास

Mon, 29 Sep 2025 10:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

 Raipur News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सोमवार को राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन पुलों का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Raipur News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सोमवार को राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन पुलों का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इस संकल्प के साथ लगातार प्रदेशवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं और राजधानी रायपुर को संवारने का काम लगातार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने की दिशा में जीएसटी रिफार्म संबंधी ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह देश की पहली योजना है जो देश के 140 करोड़ जनता को छोटे से छोटे समान जैसे - साबुन, बिस्कुट से लेकर कार, कंप्यूटर सहित सभी समानों की खरीदी पर एक समान में बचत होने वाली है। जीएसटी बचत उत्सव नवरात्रि के पहले दिन से प्रारंभ हुआ है जिसका प्रत्यक्ष लाभ देश की जनता को मिलेगा। यह भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक इतिहास रचा है।

'मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध'
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा सहित राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


'गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार'
विधायक राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री सीएम साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। राजधानी वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को हम तय सीमा में पूरा करवाएंगे। इस ओव्हर पास सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

तीन ओव्हरपास  से मिलेगी ये सुविधा
पीडब्ल्यूडी रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए की लागत से, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन ओव्हर पास निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौराहों में ओव्हार पास बन जाने से टाटीबंध एवं भनपुरी के मध्य हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार इत्यादि क्षेत्र के लगभग 2 लाख से अधिक आम नागरिकों के साथ-साथ सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें