फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : फ्लाई एश फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत

Mon, 16 Sep 2019 07:02 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक फ्लाई ऐश फैक्ट्री में कार्यरत तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर, खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूनारा गांव में आरव फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में कार्यरत तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा आज दोपहर 12.30 बजे उस समय हुआ, जब तीनों मजदूर फैक्ट्री के अंदर एलईडी लाइट के लिए विद्युत आपूर्ति के वास्ते लोहे का पाइप लगा रहे थे। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से लोहे का पाइप गिरकर 11 केवी लाइन से जा टकराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हादसे में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से एक श्रमिक का सिर धड़ से अलग हो गया और दो अन्य श्रमिकों के शव भी बुरी तरह झुलस हो गए। मृतकों की पहचान जोगीराम मांझी (22 वर्ष), सुजीत कुमार धुर्वे (28 वर्ष) और राजा रात्रे (27 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी खरसिया क्षेत्र के ही निवासी थे।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की सूचना पर खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खरसिया सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें