फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: बोरवेल की मिट्टी धंसने से मलबे में दबे तीन मजदूर, एक मौत और दो सुरक्षित

Mon, 04 Sep 2023 11:57 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बोरवेल खनन के दौरान जमीन के धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
बोरवेल की मिट्टी धंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरूर थाना क्षेत्र में पुराने खोदे गए बोरवेल में घुसे तीन मजदूर जमीन धंसने से मलबे में दब गए। दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर मशीन और पाइप लाइन निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा कर बोर में घुसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने रविवार रात में रेस्क्यू कर मलबे में दबे शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


गुरुर थाना सहायक उपनिरीक्षक धनेश्वर साहू ने बताया कि घटना की जानकारी जैसी मिली पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। रात लगभग दो बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद शव का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। खैरडिग्गी गांव के रहने वाले मजदूर की रामकुमार पोया (36) पुत्र पुनाराम पोया की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें