फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सूरजपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत, एक की हालत नाजुक; परिजनों में पसरा मातम, ट्रक को किया आग के हवाले

Sat, 20 Jun 2026 03:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव में हुई। मृतकों में बैकोना गांव निवासी रूपचंद पैकरा (20), रविंद्र पैकरा (19) और ओम प्रकाश पैकरा (18) शामिल हैं। घायल अरमान पैकरा (16) की हालत नाजुक है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। उनकी बाइक रामपुर के मुख्य मार्ग पर खड़े मक्का लोड ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाया। उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है।

पूर्व दुर्घटना और ड्राइवर का फरार होना
इस हादसे से पहले शिवपुर के पास इसी ट्रक की एक कार से टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद कार सवारों और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हुआ। पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रक ड्राइवर सड़क पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। कार सवार पुलिस से चर्चा के बाद चले गए थे।
विज्ञापन


डायल 112 कर्मियों से मारपीट और प्राथमिकी
हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। टीम ने दो घायलों को प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। बैकोना के ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक नीतेश टोप्पो और ड्राइवर से मारपीट की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाड़ियों की चेकिंग और ट्रक रोकने के कारण हादसा हुआ। प्रतापपुर एसडीओपी अनूप एक्का ने बताया कि मारपीट मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें