फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बेलतरा की 3 ग्राम पंचायतों को मिली महतारी सदन की सौगात, निर्माण के लिए 90 लाख रुपये मंजूर

Sat, 14 Nov 2026 02:17 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की सेंदरी, मटियारी और गड़वट ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण होगा। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर राज्य सरकार ने तीनों पंचायतों के लिए 30-30 लाख रुपये यानी कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विधायक सुशांत शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मातृशक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर राज्य सरकार ने तीन ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। यह राशि सेंदरी, मटियारी और गड़वट ग्राम पंचायतों को 30-30 लाख रुपये के रूप में मिलेगी।
विज्ञापन


पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की महतारी सदन निर्माण योजना के तहत इन ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इस स्वीकृति से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए अपना एक स्थायी केंद्र उपलब्ध होगा। महतारी सदन केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहेंगे। ये गांव की महिलाओं के आपसी संवाद के लिए महत्वपूर्ण मंच बनेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों की बैठकों के लिए भी ये उपयोगी होंगे। प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी यहां किया जा सकेगा। विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण मंच होगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को संगठित होने का अवसर मिलेगा।

महतारी सदन के उद्देश्य
ये सदन महिलाओं को अपने विचार साझा करने और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर देंगे। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा विधानसभा का विकास तभी सार्थक होगा, जब मातृशक्ति सशक्त बनेगी। उन्होंने जोर दिया कि माताएं, बहनें और बेटियां समाज की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। उनकी आवश्यकताओं और सम्मान को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


आभार और विधायक का संकल्प
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर ग्राम पंचायत मटियारी के सरपंच सतीश केशर ने आभार व्यक्त किया। गड़वट के सरपंच चंद्रशेखर बैसवाड़े और सेंदरी के सरपंच राजेश ध्रुव ने भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक सुशांत शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेलतरा की मातृशक्ति को विकास की प्रत्येक धारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें