फरीदाबाद सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी में तीन-चार युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। कुछ देर पहले ही पास के एरिया में झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश में हत्या किए जाने का शक है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।