फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti Crime: घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मई से थे फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Sat, 30 Aug 2025 11:06 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सक्ती जिले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झूलकदम निवासी पीड़ित पुरुषोत्तम बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई 2025 की रात 11 बजे बस स्टैंड सक्ती पर उसके पुराने दोस्त अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान से विवाद हुआ था। इसके बाद 15 मई की रात करीब 12:30 बजे तीनों आरोपी उसके घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर उसकी मां रामबाई, पिता कोमल कुमार और भाई भरत लाल बचाने आए तो आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की।

मामले में थाना सक्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। लगातार खोजबीन के दौरान 29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें