फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: मामूली बात पर दी जान से मारने की धमकी, फिर किया चाकू से हमला, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 07:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मामूली बातों पर चाकू-छुरी से हमला कर पैसों की मांग करने लगे हैं। ऐसे ही घटना सामने आया है। बदमाशों ने मामूली बात पर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मामूली बातों पर चाकू-छुरी से हमला कर पैसों की मांग करने लगे हैं। ऐसे ही घटना सामने आया है। बदमाशों ने मामूली बात पर चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए मामले में एक नाबालिग और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   
विज्ञापन


प्रार्थी संतोष कुमार राय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मजदूरी का काम करता है। वीआईपी चौक स्थित निर्माणाधीन मकान में विगत एक माह से मजदूरी कर रहा है। प्रार्थी चार जून को रात्रि आठ बजे अपने साथी सलमान कुमार डहरिया के साथ वीआईपी चौक की ओर जा रहा था। 

उसी समय रास्ते में कुछ अज्ञात लड़के मिले जिसमें से एक लड़का प्रार्थी को धक्का दिया तब वह क्यों धक्का दे रहे हो बोला तो लड़के ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से उसके दाहिने पैर के जांघ में पीछे से मार दिया। आरोपी गंभीर चोट पहुंचाकर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। आरोपियों की तलाश करना शुरू की। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। प्रकरण में आरोपी शुभम करवा, राहुल मिश्रा, सूरज जाल और एक नाबालिग को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस पर चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जब्त कर चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें