फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balarampur Ramanujgan: कार्तिक पूर्णिमा में हजारों लोगों ने कन्हर नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 15 Nov 2024 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज में कार्तिक माह की पूर्णिमा पर कन्हर नदी के राम मंदिर घाट में सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। कन्हर नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की वहीं कन्हर नदी में भी पूजा कर दीप जलाया।
विज्ञापन
कन्हर नदी में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज में कार्तिक माह की पूर्णिमा पर कन्हर नदी के राम मंदिर घाट में सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। कन्हर नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की वहीं कन्हर नदी में भी पूजा कर दीप जलाया। नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया।

विज्ञापन


महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान करने से 100 अश्वमेध यज्ञ करने का फल मिलता है। इस दिन स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है सभी पाप धुल जाते हैं। इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने की विशेष महिमा है। अगर नदियों में स्नान करना संभव न हो तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी पुण्य प्राप्त होता है। सुबह 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नदी में उमड़ना प्रारंभ हो गई थी सूर्य उगने से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने कन्हर नदी में डुबकी लगाई।

उत्तर वाहिनी कन्हर नदी में लोगों ने लगाई डुबकी
कन्हर नदी गंगा नदी के समान उत्तर वाहिनी है। आज हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी सूर्य उगने से पहले लगाई। ठंड बढ़ने के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें