फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज बोले- मुस्लिम महिलाओं से अन्याय कर रहे हैं तीन तलाक कानून का विरोध करने वाले 

Sat, 22 Jun 2019 08:10 PM IST
Nilesh Kumar पीटीआई, राजनांदगांव
विज्ञापन
गिरिराज सिंह(File Photo)
विज्ञापन

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो धर्म के नाम पर तीन तलाक कानून का विरोध कर रहे हैं वह मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट पालन पर आधारित तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान तीन तलाक को लेकर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमान के नाम पर और धर्म के नाम पर जो लोग तीन तलाक कानून का विरोध कर रहे हैं, वह हमारी बहनों (मुस्लिम महिलाओं) के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 

मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदुओं में बाल विवाह प्रथा समाप्त की गई की नहीं। सती प्रथा के खिलाफ कानून बना कि नहीं?

गिरिराज सिंह ने कहा है कि धर्म तब आड़े आता है जब राजनीति उसमें घुस जाती है। जो लोग तीन तलाक कानून का विरोध कर रहे हैं उनका सरोकार केवल राजनीति से है। 

'बार-बार चुनाव देश के विकास के बाधक'

एक देश एक चुनाव के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आजादी के बाद वन नेशन वन इलेक्शन था। इसी छत्तीसगढ़ में देखें या देश में देखें, कोई ऐसा साल नहीं जाता है जब पंचायत का चुनाव, नगरीय निकाय का चुनाव, विधानसभा का चुनाव या कभी संसद का चुनाव न हो।

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव विकास में बाधक होता है। पैसा भी खर्च होता है। यह पैसा राजनीतिक दलों का नहीं लगता है बल्कि देश के गरीब, 130-135 करोड़ लोगों की जेब से जाता है। इसलिए एक बार देश को सोचना चाहिए कि देश का पैसा बरबाद भी न हो और विकास की गति भी न रूके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें