फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker News : खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर में घुसे चोर, मां की नथनी और दानपात्र में रखे रुपये चुराए

Tue, 08 Aug 2023 02:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

मंदिर में घुसकर चोर ने मां की नथ और दानपेटी में पड़े रुपये चुरा लिए। मामले की पुजारी की शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कांकेर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गुकोंदल ब्लॉक के हाहालद्दी गांव में बंजारी माता मंदिर में सोमवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने माता के नाक की नथ समेत दानपात्र में रखे रुपये चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोर खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे। चोर इतने शातिर थे कि वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंदिर के पुजारी की शिकयात पर दुर्गुकोंदल थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन




मंदिर के पुजारी तामेश्वर तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने मंदिर का ताला खोला तो माता नथ नहीं थी। दान पेटी में रुपये भी नहीं थे। खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर चोर में मंदिर के अंदर घुसे। लगभग नथनी के साथ 40 से 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें