फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: परिवार के साथ देवी दर्शन को गए थे असिस्टेंट डायरेक्टर, चोरों ने चुराए नकदी समेत 40 लाख के जेवरात

Sat, 04 Jan 2025 08:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में असिस्टेंट डायरेक्टर के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत 40 लाख से भी अधिक सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुसौर ब्लॉक में रहने वाले लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ धनंजय सारथी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी रकम समेत 40 लाख से भी अधिक सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की है। 

 

जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो कि लोक शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पदस्थ पर पदस्थ हैं। एक जनवरी को धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ देवी दर्शन करने के लिये उड़ीसा गए हुए थे, जहां वे दो जनवरी को दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर देवी दर्शन करने पहुंचे और फिर रायपुर से तीन जनवरी की रात अपने गांव जतरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। 

 

अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे नकदी रकम साढ़े 17 लाख समेत सोने चांदी के जेवरात के अलावा साड़ी और सूट को मिलाकर कुल 47 लाख के चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूने मकान से लाखों की चोरी हो जाने के बाद पीड़ित ने सुबह पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। 

 

डीवीआर भी लेकर भागे चोर

बताया जा रहा है कि धनंजय सारथी के सूने मकान से 40 लाख से भी अधिक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने घर के कोन-कोन में छानबीन करते हुए चोरी की है। साथ ही साथ पकड़े जाने के डर से भागते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए हैं।

 

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी धनंजय सारथी जो मंत्रालय में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वो दंतेवाड़ा देवी दर्शन करने गए थे, इसी बीच वो वापस आये तो उनके यहां चोरी की घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें