छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुर्का पहनकर चोरी का मामला सामने आया है। गिरोह कपड़ा शो रूम में बुर्का पहनकर रात में घुसे। इसके बाद चालाकी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। शो रूम से 30 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुर्का पहनकर चोरी का मामला सामने आया है। गिरोह कपड़ा शो रूम में बुर्का पहनकर रात में घुसे। इसके बाद चालाकी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। शो रूम से 30 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। घटना सिविल लाइन थाने क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात लगभग साढ़े 9 बजे शोरूम में घुसकर चोर ने वहां कर्मचारियों से कुछ बातचीत की। शातिर आरोपी कपड़ा दुकान बंद होने का इंतजार करता रहा। दुकान बंद होने के बाद चोर सक्रिय हो गया। उसने शो-रूम के कैश काउंटर के पास रखे दो लॉकर तोड़े। उसमें रखे नगदी रकम लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 30 लाख रुपए की चोरी हुई है। शातिर चोर चोरी कर छत से बाहर निकलने की योजना बनाई। शोरूम की छत से रस्सी के सहारे बाहर निकल गया। मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है। आगे की कार्रवाई जारी है।