फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: नगर पालिका रामानुजगंज के इन पार्षद प्रत्याशियों की हो रही चर्चा, जानें कारण

Sun, 02 Feb 2025 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर पंचायत रामानुजगंज के नगर पालिका बनने बाद यह पहला चुनाव हो रहा है जिसमें अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों का चयन जनता करेगी वहीं कुछ वार्ड है जिन पर पूरे नगरवासियों की खास नजर होगी। 
विज्ञापन
पार्षद प्रत्याशियों की हो रही चर्चा - फोटो : अमर अजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर पंचायत रामानुजगंज के नगर पालिका बनने बाद यह पहला चुनाव हो रहा है जिसमें अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों का चयन जनता करेगी वहीं कुछ वार्ड है जिन पर पूरे नगरवासियों की खास नजर होगी। पार्षद की कई ऐसे दिग्गज उम्मीदवार हैं जो अपने वार्ड को गढ़ के रूप में स्थापित कर दिए हैम जिनकी लगातार उन वार्डो से जीत होते आ रही है इस बार जीत का रास्ता आसानी से प्रशस्त होगा या कड़ी टक्कर होगी यह आने वाला समय ही तय करेगा परंतु वर्तमान पार्षद पद के सभी प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित पार्षदों के चुनाव में कई पुराने चेहरे देखने को मिल रहे हैं वहीं कई नए चेहरे को भी मौका दिया गया है। चुनाव इस बार बड़ी संख्या में युवा भी लड़ रहे हैं वही उम्रदराज जनप्रतिनिधि भी जनता की सेवा करने के लिए लाइन में है। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है एक तरफ युवा जोश दूसरे तरफ पुराना अनुभव दोनों के बीच जीत किसकी होती है यह चुनाव के बाद ही तय हो पाएगा परंतु अभी से ही लोग अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 14,15 में राजेंद्र गुप्ता परिवार का 15 वर्षों से वर्चस्व
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता की पत्नी सन 2009 में पहली बार पार्षद बनी थी इसके बाद वह दो बार वार्ड क्रमांक 15  से 2 बार वार्ड क्रमांक 14 से 1 बार पार्षद रह चुकी है इस बार पुनः  वार्ड क्रमांक 14 से चुनाव लड़ रही है वहीं उनके विपक्ष में कांग्रेस से सजन गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। दोनों के बीच किस प्रकार से मुकाबला होता है यह भी देखना काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन


वार्ड क्रमांक 8 में 40 वर्षों से रहा है अशोक जयसवाल परिवार का वर्चस्व 
1985 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल के परिवार से नगर के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद बनते आ रहे हैं इस बार उनकी पत्नी रूपवंती जायसवाल पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं इसके पूर्व भी वे पार्षद रह चुकी है यहां से कभी अशोक जायसवाल तो कभी रूपवंती जायसवाल पार्षद रह चुकी है इस बार उनका मुकाबला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय विश्वनाथ केसरी की बहू पत्नी सुषमा केसरी से होने जा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है।


रमेश गुप्ता परिवार का वार्ड क्रमांक 9 में 1999 से रहा है वर्चस्व 
नगर के वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा नेता रमेश गुप्ता परिवार का 1999 से वर्चस्व हो रहा है चार बार उनकी पत्नी अनीता गुप्ता यहां से पार्षद रह चुकी है वहीं एक बार रमेश गुप्ता पार्षद रह चुके हैं छठवीं बार रमेश गुप्ता पुनः पार्षद पद के उम्मीदवार है उनके मुकाबले में युवा नेता आशीष गुप्ता मिट्ठू ने ताल ठोक दी है। आशीष लोक लुभावना वादे के साथ मैदान में है। जिनके द्वारा वार्ड में अपनी प्रभावकारी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है वहीं कांग्रेस ने प्रतिष्ठित व्यापारी भोला सोनी की पत्नी सरिता सोनी है मैदान में है इस बार परिणाम क्या आएगा देखना काफी दिलचस्प होगा।

सातवीं बार वार्ड क्रमांक 3 से अशोक गोड़ है मैदान में
पार्षद पद के अधिकांश दिग्गज की पत्नी या कभी पति पार्षद रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता अशोक गौड़ लगातार स्वयं पार्षद रहे हैं। इस बार भी वार्ड क्रमांक 3 से पुनः पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं उनके विपक्ष में भाजपा ने अरुण नागवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुमन नागवंशी भी मैदान में है गढ़ बचाने की चुनौती अशोक गौड़ के सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें