फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

Wed, 10 Sep 2025 10:14 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार मानसून द्रोणिका पाकिस्तान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश पर बना चक्रवाती परिसंचरण भी प्रदेश में बारिश बढ़ाने का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में मध्यम वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
विज्ञापन


येलो अलर्ट में 20 से अधिक जिले
20 से ज्यादा जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है। इसमें कांकेर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गरियाबंद, पेंड्रा, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिले शामिल हैं। यहाँ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें