फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: बीजापुर के चार वार्डों में रहा कांटे का मुकाबला, बहुत कम अंतर से हारी कांग्रेस

Sat, 15 Feb 2025 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नगर पालिका परिषद बीजापुर के 15 वार्डो के आए परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, चार वार्ड ऐसे भी रहे, जहां भाजपा व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला हुआ। 
 
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के लिए बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों में हुए पार्षद के चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत हुई है। वहीं, चार वार्ड ऐसे भी रहे, जहां भाजपा व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें भाजपा ने कांग्रेस को बहुत कम अंतर से हराया है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बीजापुर के 15 वार्डो के आए परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। यहां भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं गीता सोम पुजारी ने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता जिंतेंद्र हेमला को 1410 मतों के बड़े अंतराल से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हो गईं। वहीं, 15 वार्ड पार्षदों में 13 पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां चार वार्ड ऐसे रहे, जहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशियों ने बहुत कम मतों के अंतराल से जीत हासिल की। 

इसमें वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा के अरविंद पुजारी ने कांग्रेस के सदाशिव राना को 15 वोटों से पराजित किया। यहां अरविंद को 291 व सदाशिव को 276 वोट मिले। वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा की यशोदा पैकरा ने कांग्रेस की वर्षा कुंजाम को नौ वोटों से हराया। यहां भाजपा को 282 व कांग्रेस को 273 वोट मिले। वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा की राधा लकड़ा ने कांग्रेस की सोशांति कुजूर को पांच वोटों से हराया। यहां भाजपा को 132 व कांग्रेस को 127 वोट मिले। इसी तरह वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा की सुगंती चालकी ने कांग्रेस की स्मिता सतेंद्र पंथ को महज तीन वोटों से हराया। यहां भाजपा को 250 और कांग्रेस 247 वोट मिले। 
विज्ञापन


वहीं, अन्य वार्डों की बात करें तो वार्ड क्रमांक-3 से भाजपा के हितेश साहनी को 428 वोट मिले वही कांग्रेस के हरिंदर मांझी को 151 वोट पड़े। वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा के मुन्ना ताती को 604 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सम्माराम हेमला को 247 वोट मिले। इसी वार्ड क्रमांक  9 से भाजपा के भुवन चौहान को 355 वोट पड़े तो वहीं कांग्रेस के राजीव सिंह को 229 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा के संजय कुमार रिवानी को 291 वोट मिले वही कांग्रेस के कलाम खान को 16 मत मिले। वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के विक्रम दूधी को 313 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के पुरुषोत्तम सल्लुर को 187 वोट पड़े। वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के मुकेश राठी को 424 वोट मिले। 

वहीं, कांग्रेस के प्रवीण डोंगरे को 293 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की सत्यवती परतागिरी को 385 वोट पड़े। वही कांग्रेस के महेश बेलसरिया को 207 मत मिले। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के पुरूषोत्तम भंडारी को 360 वोट मिले। वही कांग्रेस के अखतेश नाग को 190 मत मिले।वही दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस के बेनहुर रावतिया को 205 व भाजपा के हरीश बेलसरिया को 107 वोट मिले। वही वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस की बबीता झाड़ी को 272 वोट पड़े जबकि भाजपा की धन लक्ष्मी झाड़ी को 200 वोट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें