फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले चार दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Sat, 12 Jul 2025 09:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आज शनिवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। आज शनिवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच इन संभागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की तीव्रता और विवरण में कमी आने की संभावना है। दूसरी ओर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक दो जगह पर अगले 4 दिन तक मध्य से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना चक्रवर्ती परिसंचरण जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिण झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र पर बने चक्रवती परिसंचरण तक बनी हुई, द्रोणिका अब उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र पर बने चक्रवर्ती परिसंचरण तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र उत्तरी मध्य महाराष्ट्र दक्षिण मध्य प्रदेश से होकर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन


आज प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। राजधानी रायपुर में आकाश मेघमय रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक दो जगह पर भारी बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस माना में और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें