फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ति में चोरी का पर्दाफाश: 2.87 लाख रुपये के आभूषण बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 02:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ती जिले मे पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों के तहत एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने विभिन्न थानों के क्षेत्र अंतर्गत सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले मे पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों के तहत एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने विभिन्न थानों के क्षेत्र अंतर्गत सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का समस्त सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2,87,700 रुपए है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में साइबर सेल सक्ती तथा थाना डभरा, बाराद्वार एवं जैजैपुर की संयुक्त टीम ने कार्य करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पूर्व में भी चोरी में लिप्त आरोपी दुधनाथ मिरी (30 वर्ष) निवासी - बड़े पाडरमुड़ा थाना मालखरौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम कोमो, किरारी, टुंड्री, थाना बाराद्वार के ग्राम कड़ारी, एवं थाना जैजैपुर के ग्राम दाताउद व कोटेतरा में सूने मकानों से की गई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने विधिवत कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की:
* सोने के आभूषण: हार, ईयररिंग, फुल्ली, अंगूठी, नथ
* चांदी के आभूषण: पायल, पचहर, छल्ला, बिछिया, बाजूबंद
* नगदी रकम
* एक सैमसंग मोबाइल फोन
* चोरी में प्रयुक्त नीले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक: CG 13 AQ 4047)
* एक लोहे की संबल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें