फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Crime: पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, रामानुजगंज बस स्टैंड के पास एक ही रात में तीन जगहों पर चोरी

Mon, 10 Nov 2025 12:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

रामानुजगंज शहर में बीती रात चोरों ने सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड के आसपास तीन अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर घटनाएं हुईं। ऐसे में पुलिस की गश्त पर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
रामानुजगंज में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना रामानुजगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड स्थित संतोष होटल में अज्ञात चोरों ने एक पेटी रिफाइंड तेल, मिठाइयां तथा लगभग 5000 नगद चोरी कर लिया। वहीं, होटल के बगल में स्थित रजाई दुकान से चोरों ने 13000 नगद एवं करीब 30000 मूल्य के गद्दे, तकिए और कम्बल चोरी कर लिए। दुकान संचालक अहमद मंसूरी ने बताया कि चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

इसी दौरान, पास ही स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में भी चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने पीछे की ओर गड्ढा खोदकर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा, नगर की निजी शैक्षणिक संस्था लिटिल फ्लावर स्कूल में भी चोरी की एक और घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दराज का ताला तोड़कर 15000 नगद, जो स्कूल फीस के रूप में रखे गए थे, चोरी कर लिए। सुबह सफाई कर्मी ने ताला टूटा देखा तो स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर के सबसे व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में जहां 24 घंटे लोगों की आवाजाही और बसों का आवागमन बना रहता है, वहां चोरी की यह घटनाएं लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्त को सख्त करने एवं चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें